जेल में रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल, बोले- सरकार ने गलत तरीके से किया बंद; 6 में से 2 मामलों में मिली जमानत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। यहां उन्होंने जेल में बंद कांग्रेस नेता और पार्टी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। जेल के भीतर दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी और जेल में बंद रखे जाने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। भूपेश बघेल ने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हैं और सरकार ने उन्हें गलत तरीके से जेल में बंद कर रखा है। मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शराब घोटाले में जमानत, फिर भी जेल से रिहाई नहीं दरअसल, शराब […]



