दुर्ग में 4 करोड़ रुपये की बड़ी बरामदगी! पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे कैश, चेकिंग में खुला राज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक बोलेरो मैक्स पिकअप से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। रकम को वाहन के पिछले हिस्से में मॉडिफिकेशन कर बनाए गए एक गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को रोककर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद रकम के स्रोत और इसे ले जाने के उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है। रायपुर से नागपुर जा रही थी पिकअप, चेकिंग में हुआ खुलासा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 25 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे डबरापारा इलाके […]