नंदीग्राम उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, प्रत्याशी संचिता प्रधान दे ने वापस लिया नाम

कोलकाता। नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले कालीघाट तृणमूल गुट को बड़ा झटका लगा है। पार्टी प्रत्याशी संचिता प्रधान दे ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी से पहले उनकी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात भी हुई थी। शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद लिया फैसला संचिता प्रधान दे अपने पति के साथ कोलकाता के मैदान इलाके स्थित पीडब्ल्यूडी टेंट पहुंचीं, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इसके कुछ ही देर बाद उनके नामांकन वापस लेने की खबर सामने आई। मुलाकात के बाद संचिता के हवाले से कहा गया कि वह मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। शिक्षक भर्ती मामले से […]