CG Air Show: नवा रायपुर के आसमान में दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य, सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के हैरतअंगेज करतबों ने जीता दिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर का आसमान भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस और अद्भुत उड़ान कौशल का गवाह बना। सेंध लेक में आयोजित भव्य एयर-शो में सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम के पांच हेलीकॉप्टरों ने ऐसे रोमांचक करतब दिखाए कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं, आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम और गरुड़ कमांडोज ने भी अपने साहसिक प्रदर्शन से लोगों में जोश भर दिया। आसमान में तिरंगे की मनमोहक फॉर्मेशन और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका भी शामिल हुए। राज्यपाल रमेन डेका ने की वायुसेना के जांबाजों की सराहना राज्यपाल रमेन डेका ने भारतीय […]



