Samastipur News: नाबालिग से मारपीट और बदसलूकी का वीडियो वायरल, 3 दिनों में तीसरा मामला; पुलिस जांच में जुटी
समस्तीपुर। जिले में नाबालिग लड़कियों और युवतियों से मारपीट व बदसलूकी से जुड़े वीडियो सामने आने का सिलसिला जारी है। पिछले तीन दिनों में ऐसा तीसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। नया मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं की है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक नाबालिग लड़की को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में लड़की का दुपट्टा खींचने और उसका हाथ मरोड़ने जैसी हरकतें भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। […]



