अमेरिका में फिर गोलियों की गूंज: नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
वॉशिंगटन/नॉर्थ कैरोलिना। अमेरिका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी की घटना ने सनसनी फैला दी है। नॉर्थ कैरोलिना के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर के अंदर हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। सुबह 8 बजे मिली सूचना, घर में बिखरे मिले शव नॉर्थ कैरोलिना स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस और शेरिफ कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची तो घर के अंदर कई […]



