पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी जेपी यादव समेत 3 ढेर, थानेदार घायल
पटना। बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। मनेर के शेरपुर गंगा घाट के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन अपराधियों की मौत हो गई। वहीं, अपराधियों की गोली लगने से मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार घायल हो गए। मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, बबलू और राजा शर्मा के रूप में हुई है। तीनों दानापुर और मनेर में हुए पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में वांछित थे। इनमें जेपी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। मुठभेड़ की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पटना एसएसपी समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल […]



