CG Bus Fare Hike: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा बस किराया, पहले 5 KM के लिए ₹2 ज्यादा देने पड़ सकते हैं; जल्द होगा ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बसों से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर जल्द अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। राज्य सरकार ने बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बना ली है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को हुई साय कैबिनेट की बैठक में किराया संशोधन के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। परिवहन मंत्री एक-दो दिन में नए किराए का ऐलान कर सकते हैं। पहले 5 किलोमीटर का किराया ₹10 से बढ़कर ₹12 संभव प्रस्ताव के मुताबिक, बस यात्रा के शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये किया जा सकता है। इसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 1.75 रुपये की दर से किराया लेने का प्रस्ताव है। फिलहाल […]