मणिपुर में NRC की मांग को लेकर मशाल जुलूस में बवाल, पुलिस पर पथराव; आंसू गैस के गोले छोड़े
काकचिंग। मणिपुर के काकचिंग जिले में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर यानी NRC अपडेट करने की मांग को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस रविवार रात हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना में कुछ प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। ‘No NRC, No Census’ के लगाए नारे वाबागाई, हियांगलाम और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मशाल लेकर करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी ‘नो NRC, नो Census’ के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग थी कि राज्य में […]



