मणिपुर में NRC की मांग को लेकर मशाल जुलूस में बवाल, पुलिस पर पथराव; आंसू गैस के गोले छोड़े

  काकचिंग। मणिपुर के काकचिंग जिले में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर यानी NRC अपडेट करने की मांग को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस रविवार रात हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना में कुछ प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। ‘No NRC, No Census’ के लगाए नारे वाबागाई, हियांगलाम और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मशाल लेकर करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी ‘नो NRC, नो Census’ के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग थी कि राज्य में […]

मणिपुर में NRC की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज, जनगणना 2027 का प्रशिक्षण स्थगित; 3 दिन बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

  इंफाल। मणिपुर में जनगणना 2027 से पहले नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) को अपडेट करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। ‘कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डेलिमिटेशन’ (JFD) के नेतृत्व में जारी आंदोलन के बीच इंफाल वेस्ट जिले में जनगणना से जुड़े एन्यूमरेटर और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। जनगणना से पहले NRC अपडेट करने की मांग प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि राज्य में जनगणना की प्रक्रिया शुरू करने से पहले NRC को अपडेट किया जाए। उनका आरोप है कि मणिपुर में बाहरी लोगों की मौजूदगी को लेकर गंभीर चिंताएं हैं और पहले नागरिकों […]