West Bengal By-Election: रेजीनगर-नंदीग्राम में BJP ने उतारे उम्मीदवार, शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA की मां को टिकट; TMC के दोनों गुट आमने-सामने

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर साफ होने लगी है। भाजपा ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। नंदीग्राम से हासिरानी रथ को टिकट दिया गया है, जबकि रेजीनगर से शाखार सरकार चुनाव मैदान में होंगे। हासिरानी रथ, शुभेंदु अधिकारी के करीबी रहे दिवंगत चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ रथ की मई में हुई थी हत्या चंद्रनाथ रथ की 6 मई की रात उत्तर 24 परगना जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की थी, जिनमें तीन गोलियां चंद्रनाथ के […]