Jashpur Crime: शराब के नशे में मां की पीट-पीटकर हत्या, बचाने आई बहन को भी नहीं छोड़ा; आरोपी बेटा गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां शराब के नशे में एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। मां को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची बहन पर भी आरोपी ने लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोशन मिंज उर्फ जिंदल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खाना नहीं मिलने पर मां से हुआ विवाद पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान गढ़ाटोली निवासी वेनेदिक्ता कुजूर के रूप में हुई है। आरोपी […]