बिहार में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे समेत तीन की मौत

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों के जहरीला पदार्थ खाने की घटना से हड़कंप मच गया है। गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में हुई इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान निर्मला देवी (55), सीमा देवी (35) और 12 वर्षीय मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। वहीं, 15 वर्षीय ऋषिका की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जमीन विवाद बना […]