Breaking : भाजपा प्रदेश की नई कार्यकारिणी का ऐलान, देखें किरण सिंहदेव को किन नए चेहरों को दी जगह

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है. इस बार नए चेहरों को स्थान दिया गया है.बता दें कि किरण सिंहदेव की नई टीम को लेकर चर्चा कई दिनों से सरगर्म थी. जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काबिज हुए थे, तब से वे अपनी पुरानी टीम के साथ काम कर रहे हैं. इनमें से अनुराग सिंहदेव नई जिम्मेदारी में आ गए, संजय श्रीवास्तव को भी नई जिम्मेदारी मिल चुकी है. रामू रोहरा महापौर के तौर पर सामने आ गए हैं. अटकलें इस बात को लेकर थी कि पहले विष्णु देव साय की पहले बनेगी, या फिर किरण सिंहदेव की टीम बनेगी. […]

भाजपा के राज में आदिवासी युवतियां असुरक्षित,दुर्ग मामले से स्पष्ट हो गया भाजपा अपनी राजनीति के लिए आदिवासियों को मोहरा बना रही

० कांग्रेस जांच दल की रिपोर्ट से साफ नारायणपुर की युवतियों को बजरंग दल ने प्रताड़ित किया रायपुर। भाजपा के राज में आदिवासी युवतियां असुरक्षित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्ग मामले से स्पष्ट हो गया कि भाजपा अपनी ध्रुवीकरण की राजनीति के लिये आदिवासियों को मोहरा बना रही है। कांग्रेस जांच दल ने ओरछा, नारायणपुर जाकर पीड़ित युवतियों और उनके परिजनों से मिला तथा संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी लिये पीड़ित युवतियों और परिवार जनों से मिलने के बाद यह साफ हो गया कि नारायणपुर की तीनों युवतियों को बजरंग दल ने अपनी स्तरहीन राजनीति के लिए प्रताड़ित किया तथा पूरे मामले में पुलिस का भी […]

भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर: शिवराज सिंह चौहान और विनोद तावड़े ने सांसदों-विधायकों को दी सुशासन की सीख

  मैनपाट। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के खूबसूरत मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। मंगलवार को इस शिविर का दूसरा दिन था, जिसमें सुबह से शाम तक सांसदों और विधायकों को संगठन, सुशासन ,जनसंपर्क और विचारधारा को लेकर विस्तार से समझाया गया। दूसरे दिन के सत्र में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ,भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और राष्ट्रीय संगठन मंत्री वी. सतीश सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। हर सत्र में जनप्रतिनिधियों को जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यविस्तार से लेकर नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के तरीके बताए गए। विकसित छत्तीसगढ़ पर चर्चा दिन के पहले सत्र में […]

भाजपा के विधायकों और लोकसभा के सांसदों का प्रशिक्षण शिविर मैनपाट में ,जुलाई में होगा कार्यक्रम

रायपुर। भाजपा के 56 विधायक और लोकसभा के 10 सांसद का प्रशिक्षण शिविर सरगुजा संभाग के मैनपाट में होगा।स्थल निरीक्षण और व्यवस्था का अवलोकन करने के लिए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल कल 24 जून को रायपुर से ट्रेन में अंबिकापुर के लिए रवाना हुए। सूत्रों के मुताबिक जुलाई में यह प्रशिक्षण वर्क का कार्यक्रम है, उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम की रुपरेखा केन्द्रीय भाजपा कार्यालय दिल्ली से तय होगी।

भाजपा युवा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समेत 7 नेताओं को पार्टी ने किया निष्कासित,जानें किस मामले में की गई कार्रवाई

रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई ने पार्टी के 7 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य निखिल साहू, नगरी मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र धेनुसेवक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील निर्मलकर शामिल है। इनके अलावा भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, संत कोठारी और रवेंद्र सिंह को भी निष्काषित कर दिया गया है। गौरतलब है कि, धमतरी में पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ और आगजनी का मामला प्रकाश में आया था। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट को लेकर पार्टी नेताओं के बीच जमकर विवाद हुआ था। इसी मामले पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के […]

भाजपा ने पहलगाम हमले पर कांग्रेस के कई नेताओं की टिप्पणियों को लेकर खरगे, राहुल से सवाल किया

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के कई नेताओं की उन टिप्पणियों को लेकर सोमवार को मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से सवाल किया, जिनमें पाकिस्तान के साथ युद्ध की आवश्यकता और आतंकवादियों द्वारा गैर-मुस्लिमों को निशाना बनाये जाने संबंधी पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के बयान पर सवाल उठाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार, कर्नाटक के मंत्री आर बी तिम्मापुर तथा राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाद्रा सहित पार्टी के कई नेताओं के नाम लिए। उन्होंने कहा, ‘‘क्या राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का अपनी […]

छत्तीसगढ़ के बदलते राजनीतिक समीकरण: कही-सुनी – रवि भोई (04 JUNE-23)

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ के बदलते राजनीतिक समीकरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की बढ़ती निकटता को छत्तीसगढ़ के बदलते राजनीतिक समीकरण के रूप में देखा जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कई कार्यक्रमों में साथ-साथ नजर आए। कहते हैं 20 मई को पाटन में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खूब तारीफ़ भी की। इसके अलावा कोरबा और बस्तर के कुछ कार्यक्रमों में भी भूपेश बघेल और चरणदास महंत एक मंच पर नजर आए। 2 जून की रात मंत्री मोहम्मद अकबर के बंगले पर आयोजित दावत में मुख्यमंत्री के […]

कही-सुनी : रवि भोई – संवैधानिक संस्था पर राजनीति ( 21 MAY-23)

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग याने पीएससी फिर सुर्ख़ियों में है। इस बार भी चयन सूची को लेकर विवाद है। वैसे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का विवादों से पुराना नाता है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एक संवैधानिक संस्था है। किसी संवैधानिक संस्था का इस प्रकार बार-बार विवादों में रहना राज्य के हित में नहीं माना जा सकता। विवादस्पद संस्था से सलेक्ट लोकसेवक कैसे लोकहित में काम करेंगे,यह बड़ा सवाल है। सरकार किसी भी दल की रहे, राज्य की मशीनरी को चलाने वाले जहां से निकलते हैं, वहां थोड़ी सी आंच पर जांच करा लेनी चाहिए और दूध का दूध और पानी का पानी कर लेना चाहिए। […]