TMC में चुनाव चिह्न और पार्टी के नाम पर घमासान, ममता गुट ने ऋतब्रत बनर्जी के खिलाफ थाने में दी शिकायत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चुनाव चिह्न ‘जोड़ाफूल’ और पार्टी के नाम पर अधिकार को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी गुट के बीच जारी कानूनी लड़ाई अब पुलिस थाने तक पहुंच गई है। ममता गुट ने नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी और अरूप दास के खिलाफ कोलकाता के कालीघाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पार्टी के कोषाध्यक्ष और पूर्व सांसद शुभाशीष चक्रवर्ती की ओर से दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग के समक्ष कथित तौर पर फर्जी हलफनामे और फर्जी सदस्यों की सूची पेश की गई है। चार पन्नों की शिकायत में […]



