महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : 11 शासकीय कर्मचारी परिवारों से ₹1.24 लाख की होगी वसूली
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में नियमों को दरकिनार कर सरकारी कर्मचारियों के परिवारों द्वारा लाभ लेने का मामला सामने आया है। बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक में जांच के दौरान 11 अपात्र हितग्राहियों की पहचान की गई है। इनमें शिक्षक और शासकीय कर्मचारी शामिल हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना, बिल्हा की जांच में ऐसे हितग्राहियों के नाम सामने आए, जिनमें स्वयं या उनके पति शासकीय सेवा में कार्यरत हैं। इसके बावजूद उनके खातों में योजना की राशि पहुंचती रही। जांच के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने संबंधित अपात्र हितग्राहियों की जानकारी बिल्हा के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को भेजी है। ₹1.24 लाख की राशि गलत […]



