Big Breaking : महाराष्ट्र के NICU में तड़के धमाका, फिर भड़की आग… 3 नवजातों की मौत, 39 बच्चे थे भर्ती

  अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे अचानक धमाका होने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते वार्ड में धुआं भर गया। हादसे में तीन नवजातों की मौत हो गई, जबकि अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों की तत्परता से कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वेंटिलेटर में धमाके के बाद लगी आग प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित NICU में धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि धमाका वेंटिलेटर में हुआ, जिसके बाद आग भड़क गई और पूरे वार्ड में धुआं फैल गया। हादसे के वक्त NICU में 39 नवजात भर्ती थे। […]