महासमुंद जिला जेल में कैदी की मौत, पहले फरार हुए थे 4 बंदी; प्रशासन पर उठे सवाल

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल में लगातार सामने आ रही घटनाओं ने जेल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। चार कैदियों के फरार होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब जेल में बंद एक अन्य कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सैय्यद अशफाक के रूप में हुई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, सैय्यद अशफाक की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद जेल प्रशासन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद […]