CG News: महिला नक्सलियों का रैंप वॉक देख PM मोदी को CM साय ने भेजी जानकारी, ‘कौशल फैब’ का प्रोडक्ट कैटलॉग भी भेजा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण कर चुकी महिला नक्सलियों के रैंप वॉक और राज्य के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कौशल फैब’ की पहल अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंची है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम और राज्य में किए गए इस नवाचार की जानकारी दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘कौशल फैब प्रोडक्ट कैटलॉग-2026’ की एक प्रति भी प्रधानमंत्री को भेजी है। आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने किया रैंप वॉक राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर 7 अगस्त को रायपुर में विशेष फैशन शो का आयोजन किया गया था। इसमें सुकमा जिले की आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने रैंप वॉक किया। बस्तर […]



