Raipur Crime: खाना खाने पहुंचे ट्रांसपोर्ट कारोबारी को स्कॉर्पियो में जबरन ले गए 3 लोग, मोबाइल बंद; जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। राजधानी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के कथित अपहरण से सनसनी फैल गई है। खमतराई थाना क्षेत्र के डीएम टावर के पास से ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय को तीन लोग काले रंग की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले गए। घटना के बाद से कारोबारी का मोबाइल फोन बंद है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बातचीत के बहाने नीचे बुलाया, फिर स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए जानकारी के मुताबिक घटना 2 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:28 बजे की बताई जा रही है। प्रतीक राय खाना खाने के लिए डीएम टावर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें बातचीत के बहाने […]



