राम मंदिर दान विवाद: पांच लोगों पर FIR की तैयारी, SIT रिपोर्ट में कई अहम खुलासों के संकेत
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से जुड़े कथित गबन और अनियमितताओं के मामले में एसआईटी जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इनमें चंपत राय के करीबी बताए जा रहे टिन्नू यादव, लवकुश और अनुकल्प समेत अन्य नाम शामिल हैं, जिनके यहां से नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। 20 घंटे से अधिक पूछताछ, जवाबों से बढ़ा संदेह सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने पहले चरण में पांचों संदिग्धों से 20 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की है। […]



