रायगढ़ के मां शिवा प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में ब्लास्ट जैसी स्थिति से 5 श्रमिक झुलसे, दो की हालत गंभीर

0 तकनीकी गड़बड़ी के चलते फर्नेस में तेज उफान, घायलों का इलाज जारी; पुलिस ने शुरू की जांच रायगढ़। जिले के औद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा स्थित मां शिवा प्लांट में बुधवार सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। इंडक्शन फर्नेस में अचानक तकनीकी खराबी आने से तेज उफान (बॉयलिंग) की स्थिति बन गई, जिसकी चपेट में आकर पांच श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सुबह 7 बजे हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। उस समय श्रमिक फर्नेस के पास काम कर रहे थे। अचानक फर्नेस में […]