छत्तीसगढ़ को रेल नेटवर्क विस्तार की बड़ी सौगात, कटघोरा-डोंगरगढ़ समेत कई परियोजनाओं को मिली रफ्तार
० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, लंबित और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं को जल्द आगे बढ़ाने पर बनी सहमति रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क के विस्तार को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की लंबित और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी एवं गति देने का आग्रह किया। बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कटघोरा-डोंगरगढ़ और रावघाट-जगदलपुर समेत उत्तर एवं दक्षिण छत्तीसगढ़ की कई अहम रेल परियोजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। रेल मंत्री […]



