वन महोत्सव-2026 की शुरुआत: CM विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान लॉन्च
रायपुर: छत्तीसगढ़ में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को बड़ा संदेश दिया। वन महोत्सव-2026 के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने अपनी मां के नाम पर पीपल का पौधा लगाकर प्रदेशव्यापी ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत की। नया रायपुर में आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण अभियान के तहत करीब 15 एकड़ क्षेत्र में 2500 से अधिक पीपल के पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि पेड़ लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी […]



