लॉरेंस गैंग रंगदारी केस: जमानत के बाद शोएब ढेबर की फिर गिरफ्तारी की तैयारी, पुलिस ने शुरू की तलाश

  रायपुर। 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में रायपुर पुलिस ने जांच का शिकंजा और कस दिया है। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। चार दिन पहले निचली अदालत से जमानत मिलने के बाद पुलिस ने CJM कोर्ट में पुन: गिरफ्तारी की अनुमति मांगी थी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें शोएब की तलाश में जुटी हैं। एसीपी आरके साहू ने शोएब ढेबर की तलाश किए जाने की पुष्टि की है। शोएब रायपुर के पूर्व […]