Raipur Crime News: शोएब ढेबर तक पहुंची रेड की सूचना? क्राइम ब्रांच का आरक्षक लाइन अटैच, इंस्पेक्टर की भूमिका भी जांच के घेरे में

  रायपुर। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी की कोशिशों के बीच पुलिस विभाग में कार्रवाई हुई है। पुलिस की दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारी आरोपी तक पहुंचने की आशंका के बाद क्राइम ब्रांच के आरक्षक शिवम द्विवेदी को लाइन अटैच किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छापेमारी की जानकारी शोएब ढेबर तक कैसे पहुंची और इसमें किस-किस की भूमिका रही। रेड से पहले ही फरार हो गया शोएब? शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी थी। रिपोर्टों के […]