सत्य साई ग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शिक्षा-स्वास्थ्य और पोषण के सेवा मॉडल की सराहना

० मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं, मूल्य आधारित शिक्षा और बच्चों के पोषण को लेकर सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा, जनकल्याण के विस्तार पर दिया जोर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्नाटक के सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली का दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और मानवीय मूल्यों पर आधारित सेवा मॉडल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के संस्थापक सद्गुरु मधुसूदन साई से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी सेवाओं के विस्तार और स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारित समाज का निर्माण भी सरकार की […]