सोशल मीडिया कमेंट से भड़का विवाद, बिलासपुर में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव; पुलिसकर्मी घायल
बिलासपुर। बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। खपरगंज इलाके में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें तारबाहर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज का है। विवाद के दौरान मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई युवकों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। टीआई के सिर में लगी चोट, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले पथराव […]



