Raipur News: महावीर निर्वाण दिवस पर 8 नवंबर को मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल और दुकानें भी रहेंगी बंद
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार, 8 नवंबर 2026 को महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के पालन में रायपुर नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रतिबंध के तहत शहर के सभी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने जारी किया आदेश, दुकानों पर होगी निगरानी नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, महावीर निर्वाण दिवस पर रायपुर नगर निगम […]



