रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर पर गिरी निलंबन की गाज, 1.50 लाख लेते ACB ने किया था गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ACB के शिकंजे में आने के बाद अब विभाग ने भी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ राज्य कर आयुक्त ने आंचल गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। उन पर एक कबाड़ी कारोबारी की गाड़ी छोड़ने के बदले डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है। शनिवार को ACB की टीम ने उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। ड्यूटी के दौरान रिश्वत मांगना माना गंभीर कदाचार जारी निलंबन आदेश के मुताबिक, आंचल गिरी द्वारा शासकीय कार्य के […]