Jodhpur Election Result 2026: 44-44 पर BJP-कांग्रेस बराबर, 11 वार्डों में निर्दलीय-अन्य की जीत; कई बड़े चेहरों को झटका
जोधपुर। नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना के बीच जोधपुर में सियासी मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। 100 वार्डों के लिए हो रही मतगणना में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक भाजपा और कांग्रेस दोनों के खाते में 44-44 वार्ड जा चुके हैं, जबकि अन्य दलों के 11 प्रत्याशी भी जीत दर्ज कर चुके हैं। नतीजों में कई चर्चित और दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। वार्ड 99 में पूर्व महापौर को मिली हार वार्ड 99 में भाजपा प्रत्याशी निकिता ने पूर्व महापौर कुंती देवड़ा को 259 वोटों से हरा दिया। वहीं वार्ड 42 में कांग्रेस के […]



