मकराना में 6 खदानें ध्वस्त, सैकड़ों फीट गहरे गड्ढे में समाई सड़क; 10 गांवों का संपर्क टूटा
० मूसलाधार बारिश और कथित अवैध खनन बना हादसे की वजह, समय रहते काम बंद होने से टला बड़ा हादसा मकराना। राजस्थान के मकराना स्थित अरावली पॉलीगॉन क्षेत्र में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश और कथित अनियंत्रित अवैध खनन के बीच कालानाडा खनन क्षेत्र में एक के बाद एक करीब छह खदानें ध्वस्त हो गईं। हादसे में कालानाडा-कटाणी मुख्य मार्ग भी धंसकर सैकड़ों फीट गहरे खदान के गड्ढे में समा गया, जिससे आसपास के कई गांवों का संपर्क टूट गया। गनीमत रही कि घटना के समय खदानों में काम बंद था और सड़क पर कोई आवाजाही नहीं थी। इससे बड़ा जनहानि वाला हादसा टल गया। हालांकि […]


