इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 नवंबर तक ‘लीव इंडिया’ नोटिस पर रोक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी ‘लीव इंडिया नोटिस’ को 2 नवंबर तक रोक दिया है। मामले की अगली सुनवाई भी 2 नवंबर को होगी। 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का मिला था नोटिस इमरान खान को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की ओर से 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था। यह कार्रवाई मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्टूबर को हुए एक प्रदर्शन में उनकी कथित भागीदारी के बाद की गई थी। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई […]