CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 2-3 नवंबर को व्यापक बारिश के आसार; आंधी-बिजली का भी अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब तेजी से चक्रवाती तूफान में बदलने की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसके 2 नवंबर की शाम तक आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 2 से 4 नवंबर तक बारिश का असर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 और 3 नवंबर को प्रदेश में काफी व्यापक से व्यापक वर्षा हो सकती है। वहीं 3 […]



