Kota Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरी; बैतूल के 6 लोगों की मौत की खबर
कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सीमलिया के पास करीब 25 यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के करीब छह लोगों की मौत की खबर है। हालांकि, मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरी जानकारी के अनुसार, दुर्घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कोटा जिले के सीमलिया के पास हुई। यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। […]



