उज्जैन के होटल में जहरीली गैस का कहर, 4 कर्मचारियों की मौत; बचाने उतरे 2 लोग भी बेहोश

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड स्थित होटल श्री गंगा में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। होटल के वेस्ट चेंबर (कचरा टैंक) की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं, उन्हें बचाने के लिए चेंबर में उतरे दो अन्य लोग भी बेहोश हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने चेंबर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही मौके पर सीपीआर देकर […]