Lakhisarai Ashokdham Temple Stampede: अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत, बिजली का पोल गिरने की अफवाह से मची अफरा-तफरी
लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है। मृतकों में सभी महिलाएं बताई जा रही हैं। कई श्रद्धालुओं के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़ लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के अनुसार, सुबह से ही मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। श्रद्धालुओं की कतार अशोकधाम हॉल्ट […]



