सत्य निकेतन इमारत हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 10 सितंबर को होगी सुनवाई; जरूरत पड़ी तो दिल्ली हाईकोर्ट का केस होगा ट्रांसफर

  नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मामले से जुड़े अहम मुद्दों पर शीर्ष अदालत 10 सितंबर को सुनवाई करेगी। कोर्ट ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही कार्यवाही को सुप्रीम कोर्ट अपने पास ट्रांसफर कर सकता है। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के सामने उठाए गए मुद्दे गंभीर प्रकृति के हैं। ये उन मामलों से भी जुड़े हैं, जिनकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट पहले से देशभर के स्तर पर कर रहा है। हादसे में सात छात्रों की मौत सत्य निकेतन […]