भारत पर अमेजन का बड़ा दांव: 2030 तक 48 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, AI और क्लाउड सेक्टर को मिलेगी रफ्तार
नई दिल्ली। वैश्विक ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon ने भारत में निवेश को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) Andy Jassy ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद घोषणा की कि अमेजन वर्ष 2026 से 2030 के बीच भारत में 48 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करेगी। इस घोषणा के साथ ही भारत में अमेजन की कुल निवेश प्रतिबद्धता 2010 से 2030 तक बढ़कर 88 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगी, जो देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था और तकनीकी बुनियादी ढांचे को नई गति देने वाली है। 40 अरब डॉलर पहले ही कर चुकी है निवेश एंडी जेसी ने बताया कि अमेजन ने वर्ष […]



