मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: पीएम मोदी ने अनिमेष कुजूर और मल्हार की विरासत का किया उल्लेख, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

  रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का क्षण बताते हुए कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्वीकृति मिलने का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों के साथ मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि जब देश का सर्वोच्च नेतृत्व किसी राज्य की प्रतिभा और धरोहर का उल्लेख करता है, तो यह केवल व्यक्तियों का नहीं […]

पीएम मोदी की बचत अपील पर सियासत तेज, राहुल गांधी ने कहा- “ये नाकामी के सबूत”

  दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच Narendra Modi की देशवासियों से की गई बचत और आत्मनिर्भरता की अपील को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। जहां देश के कई बड़े उद्योगपतियों ने प्रधानमंत्री के संदेश का समर्थन किया है, वहीं कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने इसे सरकार की विफलता करार दिया है। पीएम मोदी ने क्या कहा? सिकंदराबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने, गैर-जरूरी खर्च कम करने, विदेश यात्राओं से बचने और घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) जैसी डिजिटल कार्यप्रणालियों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों […]

वॉशिंगटन सुरक्षा घटना पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले— “लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं”

दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में हुई सुरक्षा घटना पर चिंता जताते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह राहत की बात है कि डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करते हुए कहा कि किसी भी लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए और ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। यह घटना White House Correspondents Dinner के दौरान वॉशिंगटन डीसी में हुई, जब एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार और चाकू लेकर Hilton Hotel की लॉबी में घुस गया और बॉलरूम की ओर बढ़ने लगा, जहां कई […]

दमदम रैली में पीएम मोदी का हमला: ‘पहले चरण के मतदान ने भाजपा की जीत तय कर दी’

दमदम। पश्चिम बंगाल के दमदम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्य की सत्तारूढ़ All India Trinamool Congress पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिखाई दे रही थी, पहले चरण के मतदान ने उस पर मुहर लगा दी है और भाजपा की जीत का शंखनाद हो चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल को फिर से गौरवशाली बनाने और अवसरों की भूमि में बदलने के लिए तृणमूल कांग्रेस के भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज, बेरोजगारी और घुसपैठ जैसी समस्याओं से मुक्ति जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बेटियों पर अत्याचार की घटनाएं भी चिंता का विषय हैं। […]

बंगाल चुनाव 2026: बांकुरा रैली में पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला,कहा- TMC के गुंडों को 4 मई से पहले आत्मसमर्पण करने का आखिरी मौका

  कोलकाता। नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की “निर्मम सरकार” के खिलाफ जनता में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। अपने भाषण में मोदी ने महिला सशक्तिकरण को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया। TMC और कांग्रेस पर आरोप प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने महिलाओं के आरक्षण विधेयक को रोकने के लिए साजिश रची। साथ […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप, सीएम साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा

० मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की ० छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति से बढ़ा निवेश, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी विस्तृत जानकारी नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर राज्य के विकास संबंधी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बस्तर विकास के मास्टर प्लान का खाका प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने बस्तर विकास का मास्टर प्लान प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा शामिल थी। प्रधानमंत्री ने इस योजना पर […]