छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, शर्तों के साथ मिली राहत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि, कोर्ट ने जमानत के साथ कई शर्तें भी लगाई हैं, जिनमें राज्य से बाहर रहने का निर्देश भी शामिल है।   छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। शीर्ष अदालत ने उन्हें कुछ सख्त शर्तों के साथ राहत दी है। जानकारी के अनुसार, जमानत अवधि के दौरान अनवर ढेबर को राज्य से बाहर रहना होगा और अदालत द्वारा तय सभी शर्तों का पालन करना होगा। […]

हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज की, आर्थिक अपराधों को बताया गंभीर साजिश

  बिलासपुर। बिलासपुर में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मैनपावर सप्लाई घोटाले से जुड़े मामले में आरोपी Anwar Dhebar की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि आर्थिक अपराध सामान्य अपराध नहीं होते, बल्कि ये सुनियोजित तरीके से किए गए ऐसे कृत्य हैं जो सीधे तौर पर जनता और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं। मामला क्या है? यह प्रकरण CSMCL में कर्मचारियों के ओवरटाइम भुगतान और मैनपावर सप्लाई से जुड़ी कथित अनियमितताओं का है। आरोप है कि निजी एजेंसियों के बिलों का भुगतान तब तक रोका जाता था, जब तक उनसे तय कमीशन नहीं लिया जाता था। जांच में क्या सामने आया? जांच एजेंसियों के अनुसार […]