Asian Games 2026: नीरू-चेनाई की जोड़ी का कमाल, शूटिंग में भारत ने जीता गोल्ड; बनाया नया रिकॉर्ड
नागोया। एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 30 सितंबर का दिन शानदार साबित हो रहा है। आर्चरी के बाद भारतीय निशानेबाजों ने भी देश के खाते में स्वर्ण पदक जोड़ दिया है। नीरू ढांडा और काइनान डेरियस चेनाई की जोड़ी ने ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 40 में से 34 निशाने सटीक लगाए और नया गेम्स रिकॉर्ड कायम किया। शुरुआत धीमी, फिर किया जोरदार कमबैक फाइनल में भारतीय जोड़ी की शुरुआत बहुत मजबूत नहीं रही। शुरुआती दौर में नीरू और काइनान संघर्ष करते नजर आए, लेकिन इसके बाद दोनों ने शानदार वापसी की। लगातार […]



