Asian Games Cricket: श्रीलंका को 124 रन से रौंदकर फाइनल में भारत, गोल्ड के लिए पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क। एशियाड के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम महज 9.5 ओवर में 45 रन पर ढेर हो गई। अब 3 अक्टूबर को स्वर्ण पदक के लिए भारत का मुकाबला साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम से होगा। भारत की श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत 124 रन की यह जीत रनों के अंतर से श्रीलंका के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले […]