Bhind Road Accident: मवेशियों को बचाने में पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत; 25 घायल, NH-719 की बदहाली पर फिर उठे सवाल
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोहद के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। पिकअप में ग्वालियर क्षेत्र से धान की रोपाई का काम पूरा कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूर सवार थे। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मवेशियों को बचाने में हुआ भीषण हादसा हादसा रात करीब एक बजे छीमका गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार पिकअप की रफ्तार […]



