मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार XUV, एक ही परिवार के 5 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार XUV कार सामने चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। जन्मदिन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी युवक किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होकर मैहर लौट रहे थे। देर रात रिगरा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर […]



