बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, जंगल से 6 डंप और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
० संयुक्त सर्च ऑपरेशन में आईईडी सामग्री, डेटोनेटर, वायरलेस सेट और नक्सली सामान जब्त, सुरक्षा बलों ने विफल की बड़ी साजिश बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिरमगुंडा (पीडिया) क्षेत्र के जंगलों से नक्सलियों के छह डंप बरामद किए हैं। तलाशी अभियान के दौरान आईईडी बनाने की सामग्री, विस्फोटक, डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, रेडियो सेट, नक्सली वर्दी समेत करीब 30 प्रकार की सामग्री जब्त की गई है। यह संयुक्त अभियान खुफिया सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की 199वीं और 85वीं बटालियन तथा 202 कोबरा बटालियन द्वारा चलाया गया। अभियान के दौरान पीडिया और मुतवंडी क्षेत्र के घने जंगलों में व्यापक सर्च […]



