रायपुर में नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़: इंदौर से सप्लाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने नकली दवाओं के एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इंदौर से दवाएं सप्लाई करने वाला व्यक्ति और सारंगढ़ व भाठापारा के मेडिकल स्टोर संचालक शामिल हैं। सभी आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब गोगांव स्थित एक ट्रांसपोर्ट में नकली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह खेप इंदौर से मंगाई गई थी। इसके बाद ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सारंगढ़ और भाठापारा के […]