भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका: चुनाव याचिका खारिज करने की मांग नामंजूर, अब मेरिट पर होगी सुनवाई
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी चुनाव याचिका को प्रारंभिक स्तर पर खारिज करने की मांग को अदालत ने अस्वीकार कर दिया है। अब उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर मेरिट के आधार पर सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई Justice Ravindra Kumar Agrawal की एकल पीठ में हुई। अदालत ने याचिका को सुनवाई योग्य मानते हुए खारिज करने से इनकार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 23 जून को निर्धारित की गई है। क्या है पूरा मामला? दुर्ग लोकसभा सांसद और पाटन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे विजय बघेल ने भूपेश बघेल के निर्वाचन को चुनौती देते हुए […]


