बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों के ठिकानों से हथियार, विस्फोटक और लाखों की नकदी बरामद

बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा बटालियन और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने जंगलों में छिपाकर रखे गए नक्सलियों के पुराने ठिकानों और डंपों का पता लगाते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री, नकदी और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान कई गुप्त बंकर भी उजागर हुए। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि पिछले एक महीने से जिले के दूरस्थ और अति संवेदनशील इलाकों में लगातार सघन सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा था। ग्रामीणों से मिले सहयोग और मजबूत खुफिया तंत्र […]

“माड़ बचाओ अभियान” में नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता, ₹1 करोड़ से ज्यादा कैश और भारी मात्रा में हथियार बरामद

  नारायणपुर। नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे “माड़ बचाओ अभियान” के तहत पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से ₹1.01 करोड़ से अधिक नकद राशि, भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद वर्ष 2025-26 में जिले में अब तक कुल 270 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा क्षेत्र में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में हो रही प्रगति को दर्शाता है। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन […]