जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई वाहन बहे; छात्रू-किश्तवाड़ हाईवे बंद, स्कूलों की छुट्टी

  ० तेज बहाव और मलबे से संपत्तियों को नुकसान, फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं; प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा। श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में शनिवार को बादल फटने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। तेज पानी और मलबे के बहाव की चपेट में आने से कई वाहन बह गए, जबकि विभिन्न स्थानों पर संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बादल फटने के बाद क्षेत्र में अचानक पानी और मलबे का तेज बहाव शुरू हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि राहत की […]

CG Rain Alert: लगातार बारिश से उफान पर महानदी, राजिम के कुलेश्वरनाथ मंदिर तक पहुंचा पानी, कई मार्ग बंद

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब नदियों और जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। महानदी समेत कई नदियां उफान पर हैं। राजिम धाम में वर्षों बाद त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं गरियाबंद, दंतेवाड़ा और रायपुर समेत कई जिलों में जलभराव और नदी-नालों के उफान से यातायात प्रभावित हुआ है। वर्षों बाद कुलेश्वरनाथ मंदिर तक पहुंचा महानदी का पानी गरियाबंद जिले में पिछले करीब 60 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। सिकासेर जलाशय से 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में […]

देशभर में बारिश का कहर: हिमाचल में बादल फटा, असम-गुजरात में बाढ़ से तबाही, कई राज्यों में रेड अलर्ट

0 लाहौल-स्पीति में पुल और सड़क बही, असम में बाढ़ से 68 मौतें, गुजरात में सेना ने संभाली राहत की कमान; IMD ने अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने, असम और गुजरात में बाढ़ तथा कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाओं से हालात गंभीर बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में बादल फटा, […]

हिमाचल में बारिश का कहर: कांगड़ा में बादल फटा, 18 मकान और स्कूल मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद

  ० रेड अलर्ट के बीच कांगड़ा, मंडी, चंबा और कुल्लू में भारी बारिश; 3 महिलाएं घायल, 9 मवेशियों की मौत, कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच मंगलवार को कांगड़ा, मंडी, चंबा और कुल्लू जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। कांगड़ा जिले की बोह घाटी में बादल फटने से बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई। चार गांवों में 18 मकान, 9 गोशालाएं और एक प्राथमिक स्कूल मलबे में दब गए, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं और 9 मवेशियों की मौत हो गई। प्रशासन के अनुसार शाहपुर उपमंडल के रूलेहड़, […]

देशभर में मानसून का असर: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जम्मू-कश्मीर-हिमाचल में तबाही, कई राज्यों में रेड अलर्ट

  नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश के अधिकांश हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है। जहां दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और […]